महामण्डलेश्वर स्वामी पद्मनाभ शरण महाराज के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा
पिड़ावा। धर्म और आस्था की नगरी पिड़ावा व इससे जुड़े हुए ग्रामीण क्षेत्रो में आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सुन्दरकाण्ड मानस मण्डल के तत्वाधान में आयोजित इस उत्सव में समस्त रामभक्तों ने अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। कार्यक्रम की दिव्यता तब और बढ़ गई जब आचार्य महामण्डलेश्वर श्री महंत स्वामी श्री पद्मनाभ शरण देवाचार्य जी महाराज का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। आज के दिन आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों ने नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया।
पिड़ावा। नगर के वार्ड नंबर 13 सहित समूचे बाजार क्षेत्र में आवारा सांडों और पशुओं की लड़ाई ने आतंक का रूप ले लिया है। आज दोपहर लगभग 12:05 बजे वार्ड नंबर 13, मोहल्ला चौधरियान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। मंजर इतना खौफनाक था कि आसपास मौजूद बच्चे, औरतें और बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सांडों की इस भिड़ंत ने पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
रायपुर। रायपुर तहसील में पिछले दो-तीन दिनों से जारी बेमौसम बारिश ने किसानों की साल भर की गाढ़ी कमाई पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी और काटकर रखी गई फसलें अब कीचड़ और पानी में सड़ने की कगार पर हैं। विशेष रूप से गेहूं, कलौंजी, अलसी, चिया और लहसुन की फसलों को इस बेवक्त की बरसात ने सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है। फसलों के भीगने से न केवल दाने का रंग खराब हुआ है, बल्कि उनकी गुणवत्ता (क्वालिटी) गिरने से बाजार में सही दाम न मिलने की चिंता ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
मध्य प्रदेश के सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पहुँचे पिड़ावा; सूरजकुंड में विधि-विधान से किया अभिषेक
पिड़ावा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते समन्वय और धार्मिक जुड़ाव के बीच आज पिड़ावा नगर के लिए एक गौरवशाली क्षण रहा। मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता और सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग आज संक्षिप्त प्रवास पर पिड़ावा पहुँचे। मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। अपने इस दौरे के दौरान मंत्री सारंग ने राजनीति से इतर अध्यात्म को प्राथमिकता देते हुए पिड़ावा के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सूरजकुंड मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
पिड़ावा रोडवेज सेवा के नाम पर 'ठेंगा'! नागरिक मंच ने SDM को सौपा ज्ञापन
पिड़ावा । राजस्थान के झालावाड़ जिले का महत्वपूर्ण उपखंड केंद्र पिड़ावा आज परिवहन सेवाओं की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। क्षेत्र में रोडवेज बसों के अपर्याप्त संचालन और यात्रियों को होने वाली भारी असुविधाओं को लेकर ‘नागरिक मंच, पिड़ावा’ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बुधवार को नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) दिनेश कुमार मीणा को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) द्वारा संचालित बस सेवाओं के तत्काल विस्तार और नए रूट शुरू करने की पुरजोर मांग की गई है।
रायपुर स्कूल में टॉपर्स का सम्मान, निकाली गई जागरूकता रैली
रायपुर। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में 1 अप्रैल को कक्षा 12वीं (विज्ञान एवं कला वर्ग), 10वीं, 8वीं एवं 5वीं कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम में एसडीएमसी एवं एसएमसी सदस्यों सहित प्रताप सिंह झाला, विष्णुप्रसाद राठौर, महेश मिश्रा, अनिल जैन, अर्जुन माली एवं नरेंद्र धूपिया सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
पिपलिया खेड़ा बालाजी': जहाँ बाबा खुद लिखकर देते हैं शादी की 'पाती'; भक्तों की हर मुराद होती है पूरी
रायपुर। आस्था और विश्वास की अटूट डोर जब भक्ति से जुड़ती है, तो चमत्कार को नमस्कार स्वयं होने लगता है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा को स्पर्श करती चवली नदी के पावन तट पर स्थित श्री पिपलिया खेड़ा बालाजी धाम सदियों से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह धाम न केवल अपनी प्राचीनता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ होने वाले जीवंत अतिशय भक्तों को दूर-दूर से खींच लाते हैं। इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर सोयत कला के समीप स्थित यह दरबार आज भी अनसुलझे रहस्यों और अटूट विश्वास की मिसाल है।
पिड़ावा। उपखंड मुख्यालय और निकटवर्ती ग्राम धरोनिया में आवारा कुत्तों ने जो तांडव मचाया है, उसने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। मंगलवार रात से शुरू हुआ कुत्तों के हमले का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा, जिसमें कुल 14 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों में एक 12 वर्षीय मासूम बालक भी शामिल है, जिसे कुत्ते ने नोंच लिया। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का शिकार होना किसी बड़ी अनहोनी का संकेत दे रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी रोष और डर का माहौल है।
पिड़ावा/बकानी। बकानी थाना क्षेत्र के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहाँ एक ओर शहनाइयों की गूँज थी और लोग नाच-गा रहे थे, वहीं बिजली के एक जोरदार झटके ने एक हँसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। पिड़ावा थाना क्षेत्र के ग्राम गेलानी निवासी 25 वर्षीय युवक अनिल कुमार उर्फ राहुल पुत्र कैलाश मेघवाल की बीती रात बकानी थाना क्षेत्र के ग्राम मोडी में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
पिड़ावा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार शाम को मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। पिछले लगभग तीन घंटे से पूरा शहर अंधेरे के आगोश में डूबा हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम को तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने विद्युत विभाग के दावों की हवा निकाल दी है। जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच एकाएक मौसम बदला और आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। जैसे ही पहली आंधी चली, वैसे ही शहर की बिजली गुल हो गई, जो समाचार लिखे जाने तक सुचारू नहीं हो सकी थी।