Home Blog
17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर
पिड़ावा। नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर पिड़ावा में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की निगाहें अब 17 अगस्त 2026 को होने वाली वार्ड आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हुई हैं। पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों में किस वार्ड को किस श्रेणी के लिए आरक्षित किया जाएगा, इसका फैसला आरक्षण प्रक्रिया के बाद होगा। इसके साथ ही लंबे समय से चुनावी तैयारी में जुटे संभावित दावेदारों के समीकरण भी सामने आ जाएंगे।
पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
पिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर पिड़ावा की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुई आरक्षण लॉटरी में इस बार अनारक्षित वर्ग की सीट निकली है। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही अध्यक्ष पद के दावेदारों और राजनीतिक खेमों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
खास बात यह है कि पिछले नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद ओबीसी (अनारक्षित) वर्ग के लिए आरक्षित था, जबकि इस बार लॉटरी में अनारक्षित सीट आने से चुनावी मुकाबले के समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे कई संभावित दावेदारों के लिए यह लॉटरी नए अवसर लेकर आई है।
चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन?
11 इंच बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, ओमनी कार और कई बाइकें बहीं; व्यापारियों को नुकसान
पिड़ावा। सोमवार, 10 अगस्त 2026 को पिड़ावा क्षेत्र में हुई करीब 11 इंच मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद चवली नदी और आसपास के नदी-नालों का पानी उफान पर आ गया और देखते ही देखते नदी का पानी पिड़ावा शहर में घुस गया। शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और निजी एवं सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा।
पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पिड़ावा। झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध हथियारों और गोला-बारूद के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिड़ावा थाना पुलिस ने एक और कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गोविंदपुरा गांव में दबिश देकर एक मकान की नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान घर से बिना किसी वैध लाइसेंस के रखे गए 12 बोर के 6 अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से कारतूसों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा
28 स्टाम्प पेपर और बही-खाता बरामद, मुकदमा दर्ज
पिड़ावा। झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध साहूकारी और ब्याज माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिड़ावा थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से बिना लाइसेंस भारी-भरकम ब्याज पर रकम देकर गरीबों और सीधे-साधे लोगों को अपने आर्थिक चंगुल में फंसाने वाले आरोपी ओंकार सिंह के गोविंदपुरा स्थित मकान पर दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से संदिग्ध दस्तावेज, 28 स्टाम्प पेपर और अवैध लेनदेन के बही-खाते जब्त किए हैं।
राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर
रायपुर/पिड़ावा। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची में एक ऐसा अजूबा और बड़ा घालमेल सामने आया है, जिसे देखकर खुद प्रशासनिक अधिकारी भी अपना सिर पकड़कर बैठ गए हैं। रायपुर तहसील कार्यालय में लंबे समय से नायब तहसीलदार का पद खाली चल रहा था। जनता उम्मीद लगाए बैठी थी कि कोई अधिकारी आएगा तो राजस्व के काम रफ्तार पकड़ेंगे, लेकिन विभाग ने मेहरबानी दिखाई तो ऐसी दिखाई कि एक ही खाली कुर्सी पर एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ तीन-तीन नायब तहसीलदारों की नियुक्तियां कर डालीं। विभाग की इस ऐतिहासिक और लापरवाही से भरी ‘त्रिवेणी’ ने पूरी व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है।
रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां











